5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार | National Water Award 2024

5th National Water Award: पानी जीवन के लिए मौलिक चीज है| इसीलिए कहा जाता है "जल से ही कल है"| भारत में प्रति वर्ष पानी की आवश्यकता प्रति वर्ष लगभग 1100 बिलियन क्यूबिक मीटर होने का अनुमान है| और वर्ष 2050 तक यह 1447 बिलियन क्यूबिक मीटर होने का अनुमान किया जा रहा है| ऐसे में दुनिया में भारत जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए पानी एक संसाधन के रूप में अति महत्वपूर्ण है| इसीलिए भारत सरकार ने देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए और हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत करी है| आइये जानते हैं 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अनुसार किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है:

national award winner 2020

नेशनल वाटर अवार्ड कब से दिया जा रहा है? 

पहला नेशनल वाटर अवार्ड 2018 में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था| इसका उद्देश्य नए स्टार्ट-अप के साथ-साथ अग्रणी संगठनों को भारत में सर्वोत्तम वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट प्रथाओं को अपनाने के तरीके पर वरिष्ठ नीति निर्माताओं के साथ जुड़ने और विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करवाना था| 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने 14 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन, 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की सूची की घोषणा की| जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 09 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की है। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं| 


नेशनल वाटर अवार्ड क्यों दिया जाता है? 

भारत में विश्व की 18 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद यहाँ पर दुनिया के नवीकरणीय जल संसाधनों का केवल 4 प्रतिशत है| वर्ष 2018 में इसीलिए नेशनल वाटर अवार्ड की स्थापना सरकार के जल समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए की गई थी| भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय देश भर में राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल के लिए नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान करती है| 

rashtriya jal puruskar

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा सरकार के ' जल समृद्ध भारत ' के सपने को साकार करने के लिए किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करते हैं| ये पुरस्कार लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें पानी के सर्वोत्तम उपयोग के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं| यह आयोजन सभी लोगों और संगठनों को जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन गतिविधियों में एक मजबूत साझेदारी और लोगों की भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है| 

कब दिए जायेंगे 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार

जल शक्ति मंत्रालय एक केंद्रीय मंत्रालय के रूप में कार्य करता है जिसे राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में जल के विकास, संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए नीतिगत ढांचे की स्थापना और कार्यक्रमों को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माननीय प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में, जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है। इस दृष्टिकोण से और लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए, डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर द्वारा 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया गया था। दूसरे , तीसरे और चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार वर्ष 2019, 2020 और 2022 के लिए दिए गए।

वर्ष 2023 के लिए 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 13 अक्टूबर 2023 को गृह मंत्रालय (एमएचए) के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर लॉन्च किए गए । इसके लिए कुल 686 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों की जांच और मूल्यांकन एक जूरी समिति द्वारा किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों की जांच केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर, 5 वें एनडब्ल्यूए, 2023 के लिए 9 विभिन्न श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित कुल 38 विजेताओं का चयन किया गया है ।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने घोषणा की है कि 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में विज्ञान भवन  के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया जाएगा । माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

नेशनल वाटर अवार्ड 2020 विनर    

 
 श्रेणी 
विजेता  
बेस्ट स्टेट (राज्य)  
1. ओडिशा (1st)  
2. उत्तर प्रदेश (2nd)  
3. गुजरात, पुडुचेर्री (3rd)  


बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (जिला)दक्षिण जोन   
1. विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश (1st) 
बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (जिला)पूर्वी जोन   
1. बलांगीर, ओडिशा (1st)  
बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (जिला)पश्चिमी जोन  
1. इंदौर, मध्यप्रदेश (1st)  
बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (जिला)उत्तर-पूर्वी जोन    
1. धलाई, त्रिपुरा (1st)
बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (जिला)उत्तरी जोन  1. गांदेरबल, जम्मू और कश्मीर
बाँदा, उत्तरप्रदेश (सयुंक्त)(1st) 

इसी के साथ अलग-अलग श्रेणियों में नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान किए गए हैं: क्लिक करें 

Post a Comment

0 Comments