रेलवे में CC का मतलब क्या होता है | CC Means in Train

CC Means in Train: ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बुक करते समय यात्रियों को अपने कोच के प्रकार का चयन करना होता है| इसमें स्लीपर, थर्ड ए.सी, सेकंड ए.सी आदि में से यात्री को अपनी सुविधा अनुसार चुनना होता है| कई ट्रेनों में इन कोचों के अलावा "सीसी" कोच का (CC in Train) विकल्प भी मौजूद होता है| आइये जानते हैं क्या है रेलवे में CC का मतलब (CC Means in Railway), CC का फुल फॉर्म (CC Full Form):
CC means in railway

रेलवे में सीसी का फुलफॉर्म (CC Full Form in Railway)

CC Full Form in Railway: "Chair Car"

Class Code: CC 
CC Coach Code: C  
CC seat in train : 78

क्या है रेलवे में CC का मतलब (CC Means in Railway)

भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों के परिचालन स्तर और विशिष्ट प्रकार की बर्थ के आधार पर यात्रा के लिए विभिन्न श्रेणियां प्रदान करता है| इनमें से ही रेलवे में CC एक प्रकार की यात्रा श्रेणी है| यह पूरी तरह से वातानुकूलित सीटर कोच होते हैं| इसकी एक पंक्ति में पांच सीटें होती हैं| ऐसे कोच दिन की यात्राओं के लिए सबसे अच्छे हैं| भारतीय रेल गरीब रथ, डबल डेकर, शताब्दी और वन्दे भारत जैसी ट्रेनों में ऐसे कोच का इस्तेमाल करती है| 
CC coach images in railway
एक सीसी कोच में 78 सीटें होती हैं, जिसमें प्रत्येक पंक्ति में 3+2 सीट होती हैं| 
CC seating arrangement
इसके साथ इसमें सीट के ऊपर लाइट और दो विंडोज के बीच एक चार्जिंग सॉकेट मिल जाता है| 
cc in train
सामान रखने के लिए इसमें लगेज रैक उपलब्ध होता है| हर सीट में एक टेबल अटैच होती है जिसे यात्री खोल कर खाना खाने आदि के लिए इस्तेमाल कर सकता है| 

Post a Comment

0 Comments