G20 क्या है | G20 Summit 2023 in Hindi | Is G20 now G21 Countries

G20 क्या है: जिस प्रकार गाँवों में पंच होते हैं जो पंचायत के द्वारा गाँव की समस्या को दूर करते हैं और विकास की योजना बनाते हैं, ठीक उसी तरह G20 यानि ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी, दुनिया में काम करता है| भारत में आयोजित हुई 18वीं G20 समिट में एक और सदस्य को इस ग्रुप की स्थायी सदस्यता दी गई| तो क्या इसके बाद यह ग्रुप G21 बन जाएगा? इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है| आइये जानते हैं G21 समूह क्या है, G21 के देश कौन से हैं (G21 Countries) और इसके होने से दुनिया के देशों पर क्या असर पड़ता है:
G20 is now G21

G21 क्या है (What is G21)   

G21 या ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी वन, एक 21 देशों का समूह है जो दुनिया की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम करते हैं| इसके लिए G21 सम्मलेन का आयोजन होता है| G21 को वर्ष 2023 से पहले G20 के नाम से जानते थे| इस सम्मलेन में बीस देशों के राष्ट्राध्यक्ष हर साल बैठक करते थे| जी-20 की स्थापना 1999 में हुई थी लेकिन इससे पहले इसकी पहचान जी-7 के रूप में हुई थी| उस समय इसमें सात देश शामिल थे| 1999 में इसमें 20 देशों के शामिल होने के बाद इसे जी-20 के रूप में पहचान मिली| वर्ष 2023 में भारत G20 देशों की अध्यक्षता कर रहा था| इसी बैठक में अफ्रीकन यूनियन को इस समूह का स्थायी सदस्य का दर्जा दिया गया| 

जी-21 का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देना है| यह सभी एक्कीस सदस्य देश मिलकर, दुनिया की जीडीपी में 85% से अधिक के भागीदार हैं| इसके अलावा दुनिया के व्यापार में जी-21 देशों का हिस्सा लगभग 80% है और करीब दो-तिहाई आबादी इन्हीं देशों में रहती है| 
G20 in india
पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और आर्थिक संकटों को सुलझाने के अलावा जी-21 में आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में चर्चा की जाती है| कुल मिलाकर देखा जाए, तो जी-21 दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों का समूह है जिसके मंच पर एक्कीस सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था आपस में चर्चा करती हैं| 

जी20 देशों का शिखर सम्मलेन (G20 Summit 2023)   

2008 के बाद से प्रतिवर्ष जी-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन हो रहा है| जी-20 स्थायी सचिवालय या कर्मचारियों के बिना संचालित होता है| हर साल जी20 समूह के सदस्यों के बीच से एक देश इसकी अध्यक्षता करता है और अपने कार्यकाल की अवधि के लिए एक अस्थायी सचिवालय स्थापित करता है, जो समूह के काम का समन्वय करता है और इसकी बैठकों का आयोजन करता है| 2021 शिखर सम्मेलन इटली में आयोजित किया गया था| इसके बाद 2022 में इंडोनेशिया द्वारा इसका आयोजन किया गया| वर्ष 2023 में भारत ने जी20 शिखर सम्मलेन का सफल आयोजन किया| वहीँ 2024 में यह मौका ब्राज़ील को मिलेगा|  

भारत ने 01 दिसंबर 2022 से जी20 की अध्यक्षता करी और 09 और 10 सितम्बर 2023 को जी20 के नेताओं की बैठक भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित की गई| (G20 Summit 2023)| ज्ञात हो जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, इस साल यानि भारत में आयोजित G20 शिखर सम्मलेन में अफ्रीकन यूनियन को इस समूह की स्थायी सदस्यता मिली है| 

G21 में कौनसे देश हैं (G21 Countries)  

G21 में 'G' का तात्पर्य ग्रुप से है और '21' इस समूह के एक्कीस सदस्यों को दर्शाता है| G21 एक अंतर-सरकारी मंच है जिसमें 19 देश, यूरोपीय संघ (EU) और अफ्रीकन संघ (AU) शामिल हैं| इसके सदस्य देश इस प्रकार हैं: 
G20 summit 2022
1.अर्जेंटीना 
2.ऑस्ट्रेलिया 
3.ब्राज़ील 
4.कनाडा
5.चीन 
6.फ्रांस 
7.जर्मनी 
8.इंडिया 
9.इंडोनेशिया 
10.इटली 
11.साउथ कोरिया 
12.जापान 
13.मेक्सिको 
14.रूस 
15.सऊदी अरब 
16.साउथ अफ्रीका 
17.तुर्की 
18.यूनाइटेड किंगडम 
19.अमेरिका 
20.यूरोपियन यूनियन 
21.अफ्रीकन यूनियन 

Post a Comment

0 Comments