पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन में क्या है नया | Sogariya Railway Station Inauguration|

Sogariya Railway Station: पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन का 05 जनवरी 2022 को लोकार्पण हुआ| इस हेरिटेज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीया रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती दर्शना जरदोश उपस्थित रहीं| आइये जानते हैं कहाँ पर है सोगरिया रेलवे स्टेशन और कैसा दिखता है पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन:   

new sogariya railway station


सोगरिया रेलवे स्टेशन कहाँ पर है (Where is Sogariya Railway Station)

पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन पश्चिम रेल का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है|सोगरिया रेलवे स्टेशन राजस्थान राज्य के कोटा शहर में स्थित है| इस रेलवे स्टेशन की दुरी कोटा रेलवे स्टेशन से मात्र 03 किलोमीटर है, जिसको कोटा बाईपास के रूप में उपयोग किया जाता रहा है|  

Sogariya Railway Station Code : SGAC

    

heritage railway station in kota rajasthan

कैसा बना है पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन 

दोबारा विकसित होकर बना सोगरिया रेलवे स्टेशन कई सुविधाओं से सुसज्जित, सौंदर्यकृत राजस्थानी कला-स्तर का रेलवे स्टेशन है| कोटा मंडल के सोगरिया रेलवे स्टेशन को रेलवे और आरवीएनएल द्वारा सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कलाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अद्भुत सौंदर्य का आत्मसात करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है| इस नव विकसित स्टेशन का अग्रभाग बहुत सुन्दर है और जो स्टेशन निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न तत्वों के माध्यम से राजस्थान  संस्कृति धरोहर को प्रदर्शित करता है| 

sogariya railway station inauguration date

स्टेशन भवन का गुंबददार प्रवेश द्वार, धौलपुर पत्थरों से ढके स्तंभों के साथ एक विशद और भव्य आभा प्रदर्शित करते हैं| रात में स्टेशन 100 प्रतिशत एलइडी लाइटों के प्रकाश से शानदार रूप से जगमगा उठता है| 


sogariya railway station look

कोटा के सैटिलाइट स्टेशन के रूप में नए बने सोगरिया रेलवे स्टेशन में कंप्यूटर आधारित जन उद्घोषणा प्रणाली, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, पेपरलेस रिजर्वेशन चार्टिंग सिस्टम, सिंगल लाइन और मल्टीप्ल लाइन वाले इलेक्ट्रॉनिक इनफार्मेशन डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं| इसके साथ रेलवे स्टेशन में क्विक कोच वाटरिंग सिस्टम मौजूद है| रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है| 

sogariya railway station selfie point

सोगरिया रेलवे स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफार्म, पैदल ऊपरी पुल, परिभ्रमण क्षेत्र, नया स्टेशन भवन, कवर ओवरशेड विकास कार्य करा कर इसे दोबारा विकसित किया गया है| सोगरिया स्टेशन पर 24 कोच क्षमता वाले 02 हाई लेवल प्लेटफार्म हैं| साथ ही स्टेशन में लगे लघु हाथी, बूंदी शैली की पेंटिंग, भूनिर्माण और स्थापत्य छतरी तत्व स्टेशन को सुशोभित करते हैं|   

सोगरिया रेलवे स्टेशन में वेटिंग हॉल, वीआईपी रूम, कोल्ड-ड्रिंकिंग वाटर, टॉयलेट सुविधा उपलब्ध कराई गई है| स्टेशन तक पहुँचने के लिए एप्रोच रोड और स्टेशन में पार्किंग एरिया भी उपलब्ध है|       

sogariya railway station

क्या होंगे सोगरिया रेलवे स्टेशन से  फायदे 

सोगरिया रेलवे स्टेशन के आने से कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव काफी मात्रा तक कम होगा| कई ट्रेनें अब सोगरिया रेलवे स्टेशन से गुडला होते हुए रवाना हुआ करेंगी| सोगरिया रेलवे स्टेशन के शुरू होने से कई और ट्रेनों को गुडला होकर चलाया जाएगा और कई ट्रेनों को अब कोटा नहीं आना पड़ेगा, जिससे यात्रियों को भी सहूलियत होगी|      


Post a Comment

0 Comments