R260 Rail: भारत में एक रेल की लम्बाई 13 मीटर होती है| यानि अगर 01 किलोमीटर लम्बी रेल बिछानी है तो 76 जॉइंट्स देने पड़ते हैं| ऐसे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की गति एक सीमा से ऊपर नहीं बढ़ सकती| यह बात को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉन्ग वेल्डेड रेल इस्तेमाल किये जाने लगे| इसी कड़ी में 260 मीटर लम्बे R260 रेल का निर्माण किया जा रहा है| आइये जानते हैं क्या है R260 रेल और इसके विनिर्देश (R260 specification):
R260 वनैडियम अलोएड रेल
जुलाई 2020 में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने भारतीय रेलवे के लिए पहली बार R260 ग्रेड के वनैडियम अलोएड रेल का निर्माण कर रोल आउट किया| इन नए वनैडियम अलोएड रेल को 260 मीटर लम्बे वेल्डेड पैनल के रूप में भारतीय रेल को सौंपा गया| हालाँकि यह पहली बार नहीं था जब भारतीय रेलवे R260 रेल प्रॉपर्टी वाली रेल का इस्तेमाल कर रही थी| भारत में इस्तेमाल होने वाली IRS T12 2009 पर आधारित 880 ग्रेड रेल भी R260 रेल ही है| असल में भारतीय रेल फैंस के बीच यह गलत धारणा है कि R260 रेल का नाम 260 मीटर लम्बे वेल्डेड पैनल के होने के कारण पड़ा है|
भारतीय रेलवे, भारत में इस्तेमाल होने वाली रेल को उनकी स्ट्रेंथ (क्षमता) के आधार पर बांटता है, जैसे 880 ग्रेड या 90 UTS ग्रेड | अंतराष्ट्रीय टर्मिनोलॉजी में रेल को उसकी हार्डनेस के आधार पर बांटा जाता है| जैसे युरोपियन मानक EN 13674-1 पर आधारित R200, R220, R260, R260 Mn, 320Cr, 350HT, 350 LHT ग्रेड|
भारत में इस्तेमाल होने वाली 880 ग्रेड रेल केमिकल प्रॉपर्टीज के मामले में काफी हद तक अंतराष्ट्रीय रेलवे में इस्तेमाल होने वाली R260 रेल से मेल खाती है|
वर्ष 2020 में सेल से रोल आउट हुई वनैडियम अलोएड रेल R260 में, पहले की 880 ग्रेड रेल (R260) की तुलना 0.02 प्रतिशत वनैडियम है| इसलिए इसे R260 वनैडियम अलोएड रेल कहा जाता है|
भारतीय 880 ग्रेड रेल और सेल में बनी R260 वनैडियम अलोएड रेल में युरोपियन मानकों वाली R260 रेल की तुलना हाइड्रोजन की मात्रा में अंतर है| जहाँ भारतीय रेल में हाइड्रोजन अधिकतम 1.6 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) होता है वहीँ युरोपियन स्टैण्डर्ड की R260 रेल में यह 2.5 पीपीएम है|
R260 वनैडियम अलोएड रेल के फायदे
भारतीय रेलवे तेज गति से आधुनिकरण, विद्युतीकरण करने के साथ यात्रियों को विश्व स्तरीय सेवाएं देने के लिए अग्रसर है| उच्च गति और हाई एक्सल लोड के लिए भारतीय रेलवे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेल के R260 वनैडियम अलोएड रेल ग्रेड को लाया गया है| 550 मेगा-पास्कल से अधिक क्षमता वाली यह रेल भारतीय रेलवे को अधिक रेल यातायात का सामना करने और बेहतर लाइफ स्पान प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी| R260 वनैडियम अलोएड रेल को आर.डी.एस.ओ द्वारा जारी विनिर्देशों पर आधारित है|
R260 रेल की जानकारी (R260 Rail Specification)
सेल से रोल आउट हुई R260 वनैडियम अलोएड रेल एक लॉन्ग वेल्डेड रेल है जिसकी लम्बाई 260 मीटर रखी गई है| R260 वनैडियम अलोएड रेल भारतीय रेलवे स्टैण्डर्ड के फ्लैट बॉटम रेल के हिसाब से 60E1 (60किलोग्राम/मीटर) सेक्शन की बनाई और इस्तेमाल की जा रही गई है|
0 Comments