GP2 : अक्सर सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुछ निर्माण सामग्री इतनी लोकप्रिय हो जाती हैं, कि केवल उनका नाम ही उनकी पहचान बन जाता है| ऐसा ही एक नाम है fosroc कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला प्रोडक्ट Conbextra GP2, जिसे अपने नाम GP2 से जाना जाता है| आइए जानते हैं क्या है GP2 और कहाँ पर इसका उपयोग किया जाता है|
GP2 क्या होता है?
FOSROC, निर्माण सामग्री और समाधान प्रदान करने वाली एक ब्रिटिश कंपनी है, जो भारत समेत कई देशों में सालों से व्यापार करती हुई आ रही है| इस कंपनी के कई प्रोडक्ट हैं जिनमें से एक लोकप्रिय प्रोडक्ट Conbextra GP2 है जिसे GP2 (जी.पी-टू) नाम से पहचाना जाता है| असल में GP2, पोर्टलैंड सीमेंट, ग्रेडेड फिलर और केमिकल का एक मिश्रण है जो ग्राउट में पानी की जरुरत को कम करता है और साथ ही सीमेंट मिक्स के प्लास्टिक स्टेट में एक्सपेंशन को नियंत्रित करता है| सीमेंट ग्राउट में कम पानी होने से उच्च प्रारंभिक दबाव क्षमता सुनिश्चित होती है (high early strength)|
GP2 = पोर्टलैंड सीमेंट + ग्रेडेड फिलर्स + केमिकल एड्डीटीव
ग्रेडेड फिलर्स को GP2 में इस तरह मिलाया जाता है जिससे एक यूनिफोर्म मिक्स और कंसिस्टेंट ग्राउट बने| फिलर्स पहले से मौजूद होने की वजह से ग्राउट बनाने के लिए GP2 में सैंड मिलाने की जरुरत नहीं पड़ती| केमिकल एड्डीटीव GP2 ग्राउट में पानी की मांग को कम करते हैं| इस तरह GP2 - सीमेंट, फिलर्स और केमिकल एड्डीटीव को मिलाकर एक सूखा पाउडर के रूप में बनाया और सप्लाई किया जाता है| इसमें सीधे नियंत्रित मात्रा में पानी मिलाकर फ्री-फ्लोइंग और नॉन-श्रिंक ग्राउट बनता है जिसे 100 मिलीमीटर तक के गैप को भरने के उपयोग में लाते हैं|
अधिक मोटे सेक्शन में GP2 के साथ सिल्ट-फ्री एग्रीगेट मिलाया जाता है| 10mm एग्रीगेट आमतौर पर इस काम के लिए उपयुक्त रहता है|
GP2 कहाँ पर इस्तेमाल किया जाता है?
GP2 में मौजूद फिलर्स अलग-अलग साइज के होते हैं (ग्रेडेड), जिससे ग्राउट के ठोस होने पर कम्प्रेस्सिव स्ट्रेंथ भी पर्याप्त आती है| इसलिए Conbextra GP2 का उपयोग उन जगह पर किया जाता है जहाँ पर ठोस ग्राउट को स्टैटिक और डायनमिक लोड झेलना हो| जैसे कि टरबाइन बेस प्लेट, बेयरिंग बेस प्लेट आदि|
GP2 के फायदे
- GP2 में होने वाली गैसीय एक्सपेंशन, ग्राउट में होने वाली श्रींकेज और प्लास्टिक स्टेट में होने वाली सेटलमेंट की क्षतिपूर्ति करती है| इसलिए इसे नॉन-श्रिंक ग्राउट कहा जाता है|
- GP2 में मैटेलिक आयरन कंटेंट नहीं होता जिससे किसी भी प्रकार का कोई रंग ग्राउट पर नहीं छूटता|
- GP2 प्री-पैक्ड बैग पर आता है जिससे साइट पर होने वाली बैचिंग से बचा जाता है|
- GP2 में बिना क्लोराइड का इस्तेमाल के हाई अर्ली कम्प्रेस्सिव स्ट्रेंथ आती है|
- हाई अल्टीमेट कम्प्रेस्सिव स्ट्रेंथ की वजह से GP2 ग्राउट की ड्यूरेबिलिटी भी अच्छी होती है|
- GP2 ग्राउट का फ्री फ्लो, लोड बिअरिंग सरफेस के साथ पूरा संपर्क सुनिश्चित करता है|
GP2 पर FAQ
What is GP2 Cement? (GP2 सीमेंट क्या है)
GP2 कोई सीमेंट का प्रकार न होकर पोर्टलैंड सीमेंट, ग्रेडेड फिलर्स और केमिकल का मिश्रण है| यह FOSROC द्वारा बनाया जाने वाला एक प्रोडक्ट है जो ड्राई पाउडर फॉर्म में सप्लाई किया जाता है| इसमें साइट पर पानी मिलाकर GP2 ग्राउट बनाया जाता है जो नॉन-श्रिंक, हाई अर्ली स्ट्रेंथ और हाई अल्टीमेट स्ट्रेंथ (28 दिनों में 65MPa) जैसे गुण रखता है|
What is GP2 Grout? (GP2 ग्राउट क्या है)
GP2 ग्राउट एक हाई स्ट्रेंथ, और नॉन श्रिंक ग्राउट है| इस GP2 ग्राउट वेट-मिक्स में पोर्टलैंड सीमेंट, ग्रेडेड फिलर्स, केमिकल एड्डीटीव और पानी मिलाया जाता है|
0 Comments