Brick Wall Calculator घर के निर्माण में कितनी ईंट लगेंगी?

Brick Wall Calculator

Enter Height of Wall in ft. (दीवार की ऊंचाई):

Enter Length of Wall in ft. (दीवार की लम्बाई):

Enter Thickness of Wall(दीवार की मोटाई):


Total Bricks 9'x4'x3' (कुल ईंटे) :

Construcion Cost
Brick Rate
Amount (ईंटों की लागत) 
5 रूपए 
5.5 रूपए 
6 रूपए 
6.5 रूपए 
7 रूपए 


घर के निर्माण में कितनी ईंट लगेंगी?


Brick Wall Calculator

घर के निर्माण में ईंटों की एक अहम् भूमिका होती है, इसलिए एक अच्छी गुणवत्ता की ईंट घर की मजबूत दीवारों के लिए अति आवश्यक है| लेकिन ईंट की क्वालिटी के साथ उसकी सही मार्केट कीमत का पता होना भी घर के मालिक के लिए जरुरी है, जिससे घर बनाते समय वह अपना बजट तैयार कर सके| घर के निर्माण से पहले नक्शा बन जाने के बाद उसमें दीवारों की लम्बाई और ऊंचाई के हिसाब से हम लगने वाली ईंटों का आकलन कर सकते हैं| आइये जानते हैं कैसे करें अच्छी गुणवत्ता वाली ईंट की पहचान और घर के निर्माण में लगने वाली ईंटों की संख्या का आकलन| 


कैसे करें अच्छी ईंटों की पहचान (How to check quality of bricks at site) 

  • ईंट अच्छी और पर्याप्त तरह से भट्टी में जली हुई और कॉपर लाल रंग की होनी चाहिए|   
  • उसमें नाख़ून से या तीखे औजार से रगड़ने पर किसी प्रकार का छाप नहीं पड़ना चाहिए| 
  • 24 घंटों तक पानी में डुबोने के बाद ईंट का भार 20-22 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए|     
  • अच्छी ईंटे 1.5 मीटर से छोड़ने पर टूटती नहीं हैं| 
  • A क्लास ईंटों का डायमेंशन (आयाम) बराबर होता है| 
  • इनमें किसी भी प्रकार का पत्थर या कंकर नहीं दिखना चाहिए|  
  • इनमें पानी गिरने पर सतह में सफ़ेद परत नहीं चढ़ती| 
  • ईंटों के ऊपर की सतह पर डिप्रेशन, जहाँ पर कांट्रेक्टर का सिंबल लिखा होता है, पर्याप्त होना चाहिए क्यूंकि इसी से दो ईंटों में अच्छा बांड बनता है|    
  • दो A क्लास ईंटों को आपस में टकराने पर बजने की आवाज आती है|                  

कैसे पता करें घर के निर्माण में कितनी ईंट लगेंगी (Calculate bricks for wall)

  • ईंटों की संख्या पता करने के लिए दीवार की लम्बाई(L) ,चौड़ाई(B) और मोटाई(T) का पता करें|
  • दीवार के डायमेंशन का गुणा कर उसका वॉल्यूम निकालें V=LxBxT | 
  • उसके बाद एक ईंट की लम्बाई(l) ,चौड़ाई(b) और ऊंचाई(h) माप लें|
  • फिर दीवार की मोटाई अनुसार एक ईंट का उसमें लगने वाले मसाले (मोर्टार) के साथ वॉल्यूम निकालें| अगर दीवार 4 इंच की है तो वॉल्यूम होगा v =(l+10mm)xbx(h+10mm) और यदि 9 इंच की दीवार है तो वॉल्यूम होगा v =(l)x(b+10mm)x(h+10mm)| यहाँ पर 10मिलीमीटर का मोर्टार लिया गया है| 
  • अंत में ईंटों की संख्या निकालने के लिए Number of Bricks= (V/v) करें|       

भारत में बनने वाली ईंटों का आकार (What is size of brick in india)

ईंटों के उपयोग अनुसार अलग-अलग माप और आकार की ईंटें बाजार में उपलब्ध हैं| अलग ईंटें ज्यादा बड़ी हों तो भट्टी में वो सही से पक नहीं पाती और उनका वजन ऐसे में ज्यादा रहता है| दूसरी तरफ छोटी ईंटों के उपयोग से दीवार में अधिक मात्रा में मोर्टार (सीमेंट-रेता के मसाले) की खपत होती है| इसलिए एक स्टैण्डर्ड माप की ईंट का ही भारत में प्रयोग किया जाता है|   
  • भारतीय मानकों के अनुसार ईंट का स्टैण्डर्ड साइज 19cmx9cmx9cm होता है|   
पारम्परिक ईंटों का माप जो आज भी घरों के निर्माण में प्रचलित है, वो 23cmx11.4cmx7.6cm का होता है| इंच में मापने पर यह लगभग 9इंचx4.5इंचx3इंच) की होती है| इसलिए अलग-अलग माप की ईंटों के प्रयोग के हिसाब से घर के निर्माण में दीवार में लगने वाली ईंटों की संख्या बदलती है|                 

Post a Comment

1 Comments