Cement Bag, Sand, Aggregate Calculator in sqft. Slab
घर की छत के निर्माण में कितना सीमेंट, बालू और गिट्टी लगेगी?
घर का निर्माण कुछ वर्षों में होने वाली चीज़ नहीं है, इसलिए कंस्ट्रक्शन से पहले लगने वाली लागत का अनुमान लगाने के साथ व्यक्ति को घर निर्माण में लगने वाली सामग्री की बेसिक जानकारी अवश्य होनी चाहिए| घर बनाते समय पड़ने वाली छत पर कितना सीमेंट, सैंड और एग्रीगेट लगेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें किस क्षमता की कंक्रीट चाहिए| घर की छत, कॉलम, बीम पर M20 ग्रेड की कंक्रीट पर्याप्त समझी जाती है| इस क्षमता की कंक्रीट पाने के लिए एक थंब-रूल है: 1:1.5:3 का, जिमसें 1 भाग सीमेंट, 1.5 भाग रेता और 3 भाग 10mm और 20mm की रोड़ी का आता है| इसके बजाये M15 (1:2:4) या M25 (1:1:2) की भी कंक्रीट घर निर्माण कार्यों में अक्सर डाली जाती है|आइये समझते हैं कैसे निकालते हैं सीमेंट, सैंड और रोड़ी की मात्रा| इसके लिए हम 1:1.5:3 अनुपात का उदाहरण लेंगे|
छत के निर्माण में कितनी कंक्रीट लगेगी?
- सबसे पहले पड़ने वाली छत को नाप लें| मान लेते हैं यह 30फ़ीटx50फ़ीट की है| फिर पड़ने वाली छत की मोटाई का आकलन करें| यदि छत 6 इंच मोटी होगी तो पड़ने वाली कंक्रीट की मात्रा 30फ़ीटx50फ़ीटx6 इंच= 750 क्यूबिक फ़ीट होगी (1फ़ीट=12इंच)|
- इस वॉल्यूम को मीटर क्यूब में बदलने पर 21.2376 क्यूबिक मीटर आएगा| (1 क्यूबिक फ़ीट = 1/35.315 क्यूबिक मीटर)
- यह वॉल्यूम पानी के साथ है इसलिए सुखी मात्रा का वॉल्यूम निकालने पर इसमें 54 प्रतिशत की वृद्धि होती है| इसलिए इतनी मात्रा का ड्राई वॉल्यूम 21.2376 क्यूबिक मीटर x 1.54 = 32.705 क्यूबिक मीटर|
- अब इस सुखी सामग्री को हमें 1:1.5:3 अनुपात में विभाजन करना है|
छत पड़ने पर कितना सीमेंट लगेगा (Cement Calculation in 1500 sqft slab)?
- 1:1.5:3 अनुपात पर सीमेंट की मात्रा कुल वॉल्यूम का 1/5.5 होगी| 32.705 क्यूबिक मीटर का 1/5.5 गुना = 5.946 क्यूबिक मीटर| इसका अर्थ है 30फ़ीटx50फ़ीटx6 इंच स्लैब पड़ने पर 5.946 क्यूबिक मीटर/.034722 = 171.26 बैग| (एक 50 किलो सीमेंट बैग का वॉल्यूम= .034722 क्यूबिक मीटर)|
छत पड़ने पर कितना रेता लगेगा (Sand Calculation in 1500 sqft slab)?
- 1:1.5:3 अनुपात पर रेता की मात्रा कुल वॉल्यूम का 1.5/5.5 होगी| 32.705 क्यूबिक मीटर का 1.5/5.5 गुना = 8.919 क्यूबिक मीटर| सैंड यानी रेते का भार लगभग 1450 किलोग्राम/क्यूबिक मीटर होता है| इसका अर्थ है 30फ़ीटx50फ़ीटx6 इंच स्लैब पड़ने पर 8.919 क्यूबिक मीटरx 1450 = 12933 किलोग्राम रेता की आवश्यकता होगी| जिसे हम 12.9 टन, 129 क्विंटल या 314.9 क्यूबिक फ़ीट भी कह सकते हैं (1क्यूबिक मीटर = 35.314 क्यूबिक फ़ीट)|
छत पड़ने पर कितनी रोड़ी लगेगी (Aggregate Calculation in 1500 sqft slab)?
- 1:1.5:3 अनुपात पर रोड़ी की मात्रा कुल वॉल्यूम का 3/5.5 होगी| 32.705 क्यूबिक मीटर का 3/5.5 गुना = 17.839 क्यूबिक मीटर| एग्रीगेट यानी रोड़ी का भी भार लगभग 1450 किलोग्राम/क्यूबिक मीटर होता है| इसका अर्थ है 30फ़ीटx50फ़ीटx6 इंच स्लैब पड़ने पर 17.839 क्यूबिक मीटरx 1450 = 25866 किलोग्राम रोड़ी की आवश्यकता होगी| जिसे हम 25.8 टन, 258 क्विंटल या 629.96 क्यूबिक फ़ीट भी कह सकते हैं (1क्यूबिक मीटर = 35.314 क्यूबिक फ़ीट)|
0 Comments