House Construction Cost per sq ft | हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर स्क्वायर फ़ीट

Construction Cost per sq ft to Build a House

Enter Sq.ft. Area (घर के लैंटर का एरिया) :

Total cost in Lakhs(Approx.)कुल खर्चा:
Construcion Cost
Items
Amount in Lakhs
Labor Charge
(25%)
Cement Cost
(13%)
Steel Cost
(12%)
Sand Cost
(8%)
Aggregate Cost
(5%)
Brick Cost
(10%)
Plumbing Cost
(7%)
Electric Cost
(4.5%)
Painting Cost
(5%)
Door/Window Cost
(10%)
Flooring Cost
(6%)
Extra Cost
(1.5%)

नोट:
घर का निर्माण करने में (Construction Cost per sq ft to build a house) लगभग 1100 से 1500 रूपए/वर्ग फ़ीट का खर्चा आता है| टियर-2 शहर में हम इसे 1300 रूपए/sqft लेकर अपना घर निर्माण में होने वाले खर्च का अनुमान लगा सकते हैं| 
 
अगर घर में मॉडुलर किचन, फाल्स सीलिंग, फैंसी आउटडोर टाइल्स आदि सामान लगवाना चाहते हैं तो घर का कुल कंस्ट्रक्शन कॉस्ट sqft जगह अनुसार 3000-5000 रूपए/sqft तक भी जा सकता है| 
   
Extra Cost में घर का डिज़ाइन पास करवाने का शुल्क, प्लास्टर के वक्त वाटर-प्रूफिंग सोलुशन मिलाने का खर्चा आदि जैसे विभिन्न खर्च शामिल हो सकते हैं|
  
यदि डुप्लेक्स बनाने का खर्च निकालना हो तो फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर के सयुंक्त एरिया से घर के निर्माण में आने वाली कंस्ट्रक्शन कॉस्ट का अंदाजा लगाया जा सकता है|              


कंस्ट्रक्शन कॉस्ट per sqft निकालने के लिए हमें कुछ बेसिक जानकारी होनी चाहिए| एक घर के निर्माण में अलग-अलग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लागत लगती हैं, इसलिए घर बनाने से पहले Construction Cost per sq ft का एक सटीक अनुमान लगाते हुए हमें कुछ चीज़ों को ध्यान में रखना पड़ता है|
construction cost per sqft

अपना घर होने का एक रास्ता कोई बना-बनाया फ्लैट, या मकान लेने का हो सकता है| लेकिन ऐसे में मनचाहा डिज़ाइन मिले इसकी कोई गारंटी नहीं हो सकती| ज्यादातर लोग जमीन/प्लाट लेकर उसपर अपना आशियाना बनाना पसंद करते हैं, क्यूंकि इससे उनकी सुविधा अनुसार घर को कस्टमाइज़ करने की सहूलियत होती है| लेकिन हर चीज के अपने फायदे-नुक्सान होते हैं| घर को खुद से बनाने में विशेष चुनौतियाँ का सामना करना पड़ता है| इसके लिए न केवल अत्यधिक धैर्य की आवश्यकता होती है पर अपने पैसे के सही इस्तेमाल के लिए एक विस्तृत कंस्ट्रक्शन एस्टीमेट भी बनाना पड़ता है, जिससे हमें Construction Cost per sqft का एक अंदाजा हो जाता है| आमतौर पर लोग बिना सटीक प्लानिंग के घर का कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू कर देते हैं जिससे कई चुनौतियों का सामना तो उन्हें करना ही पड़ता है पर इसमें ज्यादा कॉस्ट के साथ खराब गुणवत्ता की सामग्री के लगने की भी गुंजाईश बनी रहती है| आइये जानते हैं घर का कंस्ट्रक्शन करने में क्या-क्या पार्ट शामिल होते हैं|
house construction cost per square feet

सबसे पहले अपने घर के डिज़ाइन अनुसार जमीन/प्लाट पर एक लेआउट करना पड़ता है, जिसका मतलब है अपने घर के कमरों, किचन, सीढ़ी, पार्किंग, बालकनी आदि के अनुसार जमीन पर एक खाका बनाना होता है| डिज़ाइन के अनुसार लेआउट करने से घर के निर्माण में लगने वाले कॉलम की सटीक जगह का पता चल जाता है और उसकी फाउंडेशन बनाने के लिए खुदाई शुरू हो सकती है| 
यदि घर म्युनिसिपेलिटी के क्षेत्र में आता है, तो नियमों के अनुसार घर का डिज़ाइन पास करवाना जरुरी होता है| किसी प्रमाणित डिज़ाइन इंजीनियर या आर्किटेक से डिज़ाइन बनवाने और पास करवाने में कुछ शुल्क देना पड़ता है जो प्लाट के साइज और जगह के हिसाब से तय होता है|

घर बनाने में आने वाले खर्च को मुख्य रूप से दो हिस्से में बांटा जा सकता है| पहला सिविल कार्य और दूसरा फिनिशिंग कार्य| सिविल कार्य में घर का स्ट्रक्चर तैयार होता है, तो फिनिशिंग कार्य में सभी दरवाजे, खिड़की, फ्लोरिंग, पेंटिंग आदि जैसे काम होते हैं| सिविल कार्य यानी घर स्ट्रका क्चर बनाने में जो खर्चा आता है वह प्लिंथ, दीवार, छत, प्लास्टर, कॉलम, बीम आदि में लगने वाले माल की कीमत में निर्भर होता है| इस लगने वाले माल में सीमेंट, रोड़ी, रेता, ईंट, स्टील आदि शामिल होते हैं| इसके साथ शटरिंग का शुल्क और मजदुर के चार्ज आदि भी सिविल वर्क में आते हैं| 

घर बनाने के लिए किसी अनुभव वाले ठेकेदार को ठेका दिया जा सकता है, इससे घर के मालिक को केवल फिजिकल वर्क करने की जरुरत नहीं पड़ती और ठेकेदार का अनुभव  घर के निर्माण को आसान बना देता है| लेकिन ठेकेदार का अनुभवी होने के साथ ईमानदार होना भी घर के निर्माण की गुणवत्ता के लिए जरुरी होता है| ठेकेदार के द्वारा लिया जाने वाला चार्ज सिविल वर्क की श्रेणी में आता है| यदि ठेकेदार को घर बनाने का ठेका नहीं दिया जाए, तो घर के निर्माण में 10 प्रतिशत तक खर्चा बचाया जा सकता है| लेकिन इसके लिए बाजार में मिलने वाले निर्माण सामग्री का रेट और उसकी गुणवत्ता की परख होना जरुरी होता है|
construction cost per sqft calculator

लेबर द्वारा लिया जाने वाला कंस्ट्रक्शन कॉस्ट per sqft:  घर बनाने में अगर कंस्ट्रक्शन सामग्री खुद खरीदी जाए तो सिविल वर्क के लिए लेबर का कॉन्ट्रैक्ट शहर अनुसार 140 से 190 रूपए/sqft तक लिया जाता है| 
घर के फिनिशिंग वर्क में आने वाला खर्च लक्ज़री में निर्भर करता है| इसमें लकड़ी का काम, इलेक्ट्रिक फिटिंग, सेनेटरी फिटिंग, ग्रिल के साथ कारपेंटर, प्लम्बर, पेंटर, टाइल मेसन का चार्ज शामिल होता है| आशा है आप भी अब अपने हाउस का कंस्ट्रक्शन कॉस्ट per sqft का अंदाजा लगा सकेंगे|  

Post a Comment

0 Comments