विश्व नारियल दिवस 2024 कब मनाते हैं | World Coconut Day 2024 in hindi

World Coconut Day 2024: भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का विशेष महत्त्व तो है ही साथ में विश्वभर में लोगों के जीवन में भी नारियल फल का अहम् योगदान है| नारियल के महत्व को समझते हुए और विश्वभर में नारियल की कृषि और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एक दिन विश्व नारियल दिवस यानि वर्ल्ड कोकोनट डे के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व नारियल दिवस कब है (World Coconut Day 2024) और क्या है इस वर्ष का विश्व नारियल दिवस 2024 विषय (World Coconut Day 2024 Theme):
world coconut day 2024

विश्व नारियल दिवस 2024 कब मनाते हैं | World Coconut Day 2024 Date 

हर साल 2 सितम्बर को वर्ल्ड कोकोनट डे (विश्व नारियल दिवस) मनाया जाता है| इसकी शुरुआत एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी ने की| थी| इसी दिन APCC की स्थापना हुई थी| इस दिन को उत्सव मनाने का उद्देश्य नारियल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना, गरीबी दूर करने में इसकी क्षमता, निवेश को प्रोत्साहित करना और सदस्य देशों में नारियल उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है| 

एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी (Asian and Pacific Coconut Community)

'एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी' एशिया-प्रशांत में स्थित देशों का संगठन है जो नारियल का उत्पादन करते हैं| 12 दिसंबर 1968 को बैंकाक में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस ने साथ बैठकर 'एशियाई नारियल समुदाय'(Asian Coconut Community) की स्थापना करने की संधि में हस्ताक्षर किये और परिणामस्वरूप सितम्बर 1969 में इसकी स्थापना कर दी गई जिसका मुख्यालय जाकार्ता में रखा गया|  बाद में जब दूसरे देश इस संस्था से जुड़ने लगे तो इसका नाम बदलकर 'एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी(APCC)' रख दिया गया| विश्व का 90 प्रतिशत नारियल उत्पाद और निर्यात इन्ही APCC देशों से होता है| आज मलेशिया, श्री लंका, जमाईका, फिजी जैसे देश इसके सदस्य हैं| 

भारत में कोकोनट का महत्व (Importance of Coconut)

भारत विश्व में एक बड़ा नारियल उत्पादक देश है| केरला, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश इस उत्पाद के प्रमुख राज्य हैं| नारियल की लोकप्रियता केवल नारियल पानी पर समाप्त नहीं होती बल्कि इसका तेल, आटा, दूध भी अपने फायदों के कारण लोकप्रिय हैं| नारियल में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन बी जैसे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं| इसमें मैंगनीज होता है जो हड्डियों और कोलेस्ट्रॉल के मेटाबोलिज्म के लिए बहुत आवश्यक है| कोकोनट में फाइबर पाया जाता है और ब्लड शुगर इससे नियन्त्र में रहता है|
coconut day 2022 in hindi

विश्व नारियल दिवस 2024 का विषय (World Coconut Day 2024 Theme)

विश्व नारियल दिवस का विषय अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय द्वारा तय किया जाता है| 

विश्व नारियल दिवस 2024 का विषय "कोकोनट फॉर अ सर्कुलर इकॉनमी: बिल्डिंग पार्टनरशिप फॉर मैक्सिमम वैल्यू" है| इस वर्ष का विषय सहयोग के माध्यम से नारियल उद्योग में स्थिरता बढ़ाने और एक परिपत्र अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान आकर्षित करता है| पिछले वर्ष, 2023 का विषय "नारियल: ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स" था| 

पिछले वर्षों में विश्व नारियल दिवस का विषय इस प्रकार था: 
वर्ष विश्व नारियल दिवस 2022 का विषय "बेहतर भविष्य और जीवन के लिए नारियल उगाना" था| 
World Coconut Day 2022 Theme: "Growing Coconut for a better future and life"
World Coconut Day 2021 Theme: "Building a Safe Inclusive Resilient and Sustainable Coconut Community Amid Covid-19 Pandemic & Beyond"

वर्ल्ड कोकोनट डे पर विचार(World Coconut Day Quotes)

**"I am like a coconut, hard outside, soft inside. World Coconut Day 2024" **

**"Do you want to keep eating tasty chutney, don't cut coconut trees, plant them.!!! Happy World Coconut Day 2024"**

**"Coconut oil fixes everything!! Rub it on your hair, your relationship, your bank account!!!! World Coconut Day 2024."**


Frequently asked questions:
1. Where is the headquarter of coconut development board of India?
"Kochi" Kerala.
The board came into existence on 12 Jan 1981, and functions under Ministry of Agriculture,GOI.



For important days click the following month:   
 October 

Post a Comment

0 Comments